भोपालमध्य प्रदेश

शुभारंभ: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान (10 फरवरी से 24 फरवरी 2026)

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

शुभारंभ: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान (10 फरवरी से 24 फरवरी 2026)

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए दवा का सेवन अवश्य करें : विधायक श्री अनिल जैन

फाइलेरिया दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बीमारी से बचाव का एकमात्र विकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति दवा का सेवन करे, और दूसरों को भी प्रेरित करें : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार प्रतिनिधियो के साथ सामूहिक दवा का सेवन किया एवं निवाड़ी को ‘फाइलेरिया मुक्त’ बनाने की शपथ ली

हाथीपांव (फाइलेरिया) जैसी असाध्य बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से आज ‘राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम’ सामूहिक दवा सेवन (MDA) अभियान का शुभारंभ

शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम निवाड़ी के तत्वाधान में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन (एम.डी.ए.) अभियान चलाया जा रहा है।

शासकीय अमरशहीद चंद्रशेखर आजाद पी.जी. कॉलेज, निवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने जिले को हाथीपांव (फाइलेरिया) जैसी असाध्य बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से आज ‘राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम’ सामूहिक दवा सेवन (MDA) अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

सामूहिक दवा सेवन अभियान के प्रति जनता का विश्वास जगाने और भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने उपस्थित अधिकारियों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों के साथ मंच पर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। कलेक्टर ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बीमारी से बचाव का एकमात्र विकल्प है। उनके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अमले ने भी दवा का सेवन किया एवं निवाड़ी को ‘फाइलेरिया मुक्त’ बनाने की शपथ ली।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अपने उद्बोधन में दवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाइलेरिया का संक्रमण होने के कई सालों बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं, इसलिए बचाव ही सर्वोत्तम उपचार है। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से घर-घर जाकर दवा खिलाने के निर्देश दिए।

विधायक श्री अनिल जैन ने आमजन से अपील की कि वे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अपनी सेहत के लिए दवा का सेवन अवश्य करें।

अभियान की रूपरेखा (10 से 24 फरवरी 2026)

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन सामूहिक दवा सेवन अभियान निवाड़ी ब्लॉक में 10 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ब्लॉक के प्रत्येक घर में दस्तक देंगी। प्रत्येक व्यक्ति को उम्र के अनुसार DEC एवं एल्बेंडाजोल दवा की एक खुराक का सेवन कराया जाएगा। जिससे फाइलेरिया कृमि के ट्रांसमिशन को खत्म किया जा सके। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है और इसे हमेशा स्वास्थ्य कर्मी की मौजूदगी में ही लेना है। यह अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा। चरण अवधि गतिविधि के प्रथम चरण 03 दिवस बूथ स्तर पर दवा सेवन, द्वितीय चरण 06 दिवस स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा सेवन एवं तृतीय चरण 03 दिवस छूटे हुए व्यक्तियों हेतु ‘मॉपअप राउंड में पूर्ण किया जाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री कमलेश चौरसिया, श्री दिनेश दुबे, सीएमएचओ श्री अनिल झमनानी, राज्य समन्वयक WHO डॉ. देवेन्द्र सिंह तोमर, बीएमओ डॉ आरसी मलेरिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्री हरिमोहन रावत, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद डॉ सुनील कटियार, चिकित्सक, पत्रकारगण, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *