धार में जयस छात्र संगठन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यकारिणी छात्रों के शैक्षणिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ कॉलेज के समग्र प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेगी।
धार जयस छात्र संगठन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा ।
धार में जयस छात्र संगठन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यकारिणी छात्रों के शैक्षणिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ कॉलेज के समग्र प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेगी।
घोषित कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:
जिला अध्यक्ष – चिंटू गिरवाल
जिला उपाध्यक्ष – आकाश कटारे
कार्यकारी अध्यक्ष – शिवम ओसारी
जिला महासचिव – नीरज डावर
जिला सचिव – आशाराम डावर
जिला संगठन मंत्री – विजय मकवाना
जिला मीडिया प्रभारी – अजय बघेल
कार्यकारिणी के मुख्य उद्देश्य और कार्य: शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नीतियों का निर्माण।, सांस्कृतिक, खेल और तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देकर छात्रों का समग्र विकास।,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियानों का कार्यान्वयन।, कॉलेज के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना।
घोषणा कार्यक्रम में जयस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बघेल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देव बडोले, जयस जिला अध्यक्ष पवन डावर, जयस छात्र संगठन जिला उपाध्यक्ष इंदौर पवन अहिरवार, जिला प्रभारी इंदौर विशाल गांगले, जिला सचिव इंदौर निर्मल बघेल, लोकेश कटारे राऊ विधानसभा जयस अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र निगवाल,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयस छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
जयस छात्र संगठन सभी नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।