उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़भोपालमध्य प्रदेश

फर्जी दरोगा बनकर शादी करने निकला युवक गिरफ्तार  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मोहम्मद कासिम नाम का युवक खुद को दरोगा बताकर शादी के लिए रिश्ता तय कर रहा था।

फर्जी दरोगा बनकर शादी करने निकला युवक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मोहम्मद कासिम नाम का युवक खुद को दरोगा बताकर शादी के लिए रिश्ता तय कर रहाथा।

बताया जा रहा है कि बरेली निवासी कासिम दरोगा की वर्दी पहनकर अलग-अलग परिवारों के यहां पहुंचता था और खुद को 2023 बैच का पुलिस अधिकारी बताते हुए सहारनपुर में तैनात होने का दावा करता था।

इसी सिलसिले में पीलीभीत का एक परिवार उससे मिलने सहारनपुर पहुंचा। कासिम ने खुद को कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर बताया, जहां वह वर्दी में मौजूद भी मिला। लेकिन मौके पर तैनात असली दरोगा अमित कुमार को उस पर शक हो गया।

पूछताछ के दौरान कासिम अपने रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार लाया गया, जहां सच्चाई सामने आ गई।

पूछताछ में कासिम ने कबूल किया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था और शादी के लिए झूठा रुतबा दिखाने के लिए दरोगा की वर्दी पहनता था।

कासिम के पिता ने बताया कि उन्हें बेटे की इस हरकत की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं लड़की पक्ष ने कहा कि वे रिश्ता पक्का मानकर दरगाह तक जा चुके थे, लेकिन समय रहते सच्चाई सामने आने से बड़ा धोखा होने से बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *