भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

 

कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश

रायसेन, 29 जुलाई 2024

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों तथा उनके निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरता से लें तथा प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन पर कोई भी प्रकरण या शिकायत अनअटेन्डेंट ना रहे। प्रकरण प्राप्त होते ही नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने जिला अधिकारियों को कार्यालय स्तर पर भी सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में वर्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विजन प्लान हेतु विभागीय स्तर पर बनाए जा रहे विजन प्लान की जानकारी लेते हुए शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पीएचई, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles