माझी समाज ने निषादराज जयंती पर प्रधान आरक्षक पुलिस कर्मियों का किया सम्मान
माझी समाज ने निषादराज जयंती पर प्रधान आरक्षक पुलिस कर्मियों का किया सम्मान
उज्जैन। सोमवार को निषादराज जी की जयंती के अवसर पर माझी समाज द्वारा दूध तलाई स्थित समाज धर्मशाला में 101 दीपकों के साथ निषादराज जी का पूजन एवं आरती की गई। इस अवसर पर समाज के सहयोग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया गया। माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निषादराज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में देवास गेट थाना प्रभारी अनिला पाराशर एवं प्रधान आरक्षक सुमित सोनोने को हाल ही में मृतक सरवन उर्फ मुन्नालाल रायकवार के पार्थिव शरीर को समाज के सहयोग से परिजनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषादराज जी का समाज और देश के प्रति योगदान हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे सोशल मीडिया में अधिक उलझने के बजाय अपने पूर्वजों के योगदान को समझें और उनके आदर्शों को अपनाएं। इससे समाज और देश दोनों का नाम रोशन होगा।
कार्यक्रम में खेमचंद रायकवार, गोपाल रायकवार, रामचरण रायकवार, चिंतामन रायकवार, सोमेश रायकवार, राहुल बाथम, जितेंद्र माझी, बालमुकुंद बाथम, मोहन बाथम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार विजय रायकवार ने माना।

