कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज पृथ्वीपुर निर्वाचन कार्यालय मे खण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
निवाड़ी महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करें एवं अतिशीघ्र संतुष्टि पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े 
सभी अधिकारी जनसेवा भाव एवं स्वप्रेरणा से आमजन की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर 
जनसुनवाई में 53 आवेदनों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज पृथ्वीपुर निर्वाचन कार्यालय मे खण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए मौके पर निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने निवाड़ी कलेक्ट्रेट सभागार में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना की उपस्थिति में आयोजित जनसुनवाई में आए आवेदकों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करें एवं अतिशीघ्र समस्या/शिकायत का संतुष्टि पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं, निष्पक्ष जांच की जाए। जनहित संबंधी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी जनसेवा भाव एवं स्वप्रेरणा से आमजन की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में 53 आवेदनों पर हुई सुनवाई
जनसुनवाई में आमजन से प्राप्त 53 आवेदनों पर सुनवाई हुई। कलेक्टर ने क्रमशः आवेदकों की समस्या और शिकायत को सुना तथा मौके पर निराकरण करते हुए जांच संबंधी आवेदनों में अतिशीघ्र कार्यवाही बढ़ाकर निराकरण के निर्देश दिए। आज जनसुनवाई में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने, प्रधामंत्री आवास योजना का लाभ हेतु, पेंशन सहित अन्य कार्रवाई संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई।
इस अवसर पर पृथ्वीपुर जनसुनवाई में एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री दिनेश चंदेल, सीएमओ तथा निवाड़ी में आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री मनीषा जैन, सुश्री स्वाति सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।