भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट। मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।

Breaking

मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट।

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।

भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।

गुना में आसमान से बरसी आफत! पिछले 24 घंटे में 115.6 मिमी बारिश दर्ज।

आगर में 68 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाएं, कई इलाकों में मौसम ने बदला मिजाज।

मंदसौर, उज्जैन, आगर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी समेत कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

भोपाल में भी बदल सकता है मौसम! गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना, हवा की रफ्तार 8 से 10 किमी/घंटा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

किसानों को सलाह—खेतों में जल निकासी रखें, बारिश और तेज हवाओं के दौरान सिंचाई व कीटनाशकों के छिड़काव से बचें।

अलर्ट रहें, सुरक्षित रहें! आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *