नेशनलभोपालमध्य प्रदेश
ASAB सोलर शोरूम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद महेश केवट ने किया रायसेन शहर को मिली सोलर की सौगातASAB के रूप में
रायसेन में सोलर क्रांति की शुरुआत: पाटनदेव में ASAB पावर के नए शोरूम का शुभारंभ, सांसद बोले- हर घर-खेत सोलर से बनेगा आत्मनिर्भर भारत
राज्यसभा सांसद महेश केवट ने फीता काटकर किया उद्घाटन; विधायक प्रभुराम चौधरी बोले- सोलर पैनल से बिजली बिल में मिलेगी राहत, 78 हजार रुपए तक सब्सिडी का लाभ
रायसेन। शहर के सागर रोड पाटनदेव में शनिवार शाम ASAB पावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नए सोलर शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद महेश केवट ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा और अजा आयोग सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बारेलाल अहिरवार विशेष रूप से मौजूद रहे। शोरूम शुरू होने के साथ ही शहर में सौर ऊर्जा को लेकर नई पहल की शुरुआत मानी जा रही है।
शुभारंभ समारोह में कंपनी के डायरेक्टर शरद रैकवार और ब्रांच हेड संजय चौहान ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकृष्ण रघुवंशी ने किया। कंपनी की ओर से शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी घोषित किया गया। शोरूम में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 15 दिन के भीतर इंडक्शन चूल्हा फ्री देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सोलर सिस्टम के पहले ग्राहक मथुरा रजक को फ्री इंडक्शन चूल्हा भी प्रदान किया गया।
सांसद बोले- हर व्यक्ति के विकास से आगे बढ़ेगा राष्ट्र
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेश केवट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है। हर घर और खेत तक सौर ऊर्जा पहुंचेगी तो बिजली की बचत के साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। ऊर्जा, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि व्यक्ति को कर्म को प्रधान मानकर सद्कर्म करते रहना चाहिए और स्वयं के विकास के साथ दूसरों के विकास में भी सहयोग करना चाहिए।
विधायक बोले- घर से खेत तक सोलर लगाने का समय
सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि रायसेन शहर में सोलर पैनल शोरूम की शुरुआत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सूरज की रोशनी से बिजली तैयार कर घर और दुकानों में बिजली खर्च कम किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत पात्र उपभोक्ताओं को 78 हजार रुपए तक सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने लोगों से महंगी बिजली के खर्च से राहत पाने के लिए घरों और दुकानों पर सोलर पैनल लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि कुसुम योजना के तहत किसान खेतों में भी सोलर सिस्टम लगाकर सिंचाई की जरूरत पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि और किसानों के हित में काम कर रही है।
जिलाध्यक्ष बोले- महंगी बिजली से राहत का रास्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा पैनल बिजली की बचत के साथ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। रायसेन में शोरूम शुरू होने से लोगों को सोलर सिस्टम की जानकारी और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
अजा आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने कहा कि सौर ऊर्जा आज की जरूरत है। प्रधानमंत्री के हर घर सोलर अभियान से बिजली के खर्च में राहत मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
15 दिन में बुकिंग पर फ्री इंडक्शन का ऑफर
कंपनी के डायरेक्टर शरद रैकवार और ब्रांच हेड संजय चौहान ने बताया कि शोरूम का उद्देश्य रायसेन और आसपास के क्षेत्र में लोगों को सस्ती, स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी से जोड़ना है। कंपनी की ओर से 15 दिन के भीतर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए फ्री इंडक्शन चूल्हे का ऑफर दिया गया है।
कार्यक्रम में ब्रजेश चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह कुशवाह,सिद्धार्थ बाथम,पीन्टू केवट, सदीप बाथम, रामस्वरूप रैकवार, बीर सिंह रायकवार,मनोज रैकवार, मुकेश केवट,टीकेश्वर निषाद, मुकेश दुबे, आर्यन कीर, कौशल किशौर मांझी, विवेक रैकवार,सीताराम रैकवार,कन्हैया लाल रैकवार,विक्रम जादौन एडवोकेट, अशोक राठौर, वरुण खत्री, मुकेश शर्मा, शुभम उपाध्याय सुमित अहिरवार, युवा नेता सत्येंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में ब्रांच हेड संजय चौहान ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभा
र व्यक्त किया।
