भोपालमध्य प्रदेश

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होने वाला पारंपरिक महा बजरबट्टू सम्मेलन इस वर्ष अचानक निरस्त कर दिया

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

*ब्रेकिंग न्यूज*

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होने वाला पारंपरिक महा बजरबट्टू सम्मेलन इस वर्ष अचानक निरस्त कर दिया

इंदौर। इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होने वाला पारंपरिक महा बजरबट्टू सम्मेलन इस वर्ष अचानक निरस्त कर दिया गया है। आयोजन समिति अंतिम समय तक इस प्रतिष्ठित आयोजन को कराने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सहमति लेने का प्रयास करती रही, लेकिन मंत्री विजयवर्गीय की असहमति के चलते कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। ऐसे में आयोजन समिति को महज दो दिन पहले ही यह फैसला लेना पड़ा।

वीओ:

देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में पिछले 27 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा महा बजरबट्टू सम्मेलन इस बार अंतिम दौर की तैयारियों के बीच ही निरस्त कर दिया गया। यह आयोजन हर साल रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाता है, जिसमें शहर के साथ-साथ बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते रहे हैं।

सम्मेलन के निरस्त होने की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सर्वेसर्वा अशोक चौहान ‘चाँदू’ और आयोजक अजय लाहोटी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। शहर में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा चुका था और कई कवियों को भी आमंत्रण भेजे जा चुके थे। लेकिन कार्यक्रम के उत्सव मूर्ति कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आयोजन के लिए राजी नहीं किया जा सका, जिसके चलते समिति को यह निर्णय लेना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *