धामनोद के गुरुकुल स्कूल को लगातार तीसरे साल जिले में प्रथम स्थान, दिल्ली में मिला सम्मान
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
धामनोद के गुरुकुल स्कूल को लगातार तीसरे साल जिले में प्रथम स्थान, दिल्ली में मिला सम्मान
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट 
*धामनोद।* शिक्षा के क्षेत्र में धार जिले का नाम रोशन करते हुए धामनोद के गुरुकुल स्कूल को प्रतिष्ठित *EducationWorld India School Rankings* द्वारा *धार जिले के नंबर 1 स्कूल* के रूप में सम्मानित किया गया है। विद्यालय को यह गौरव *लगातार तीसरे वर्ष* प्राप्त हुआ है।
यह सम्मान समारोह *22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली* में आयोजित किया गया था। EducationWorld द्वारा किया जाने वाला यह सर्वे देश का सबसे विश्वसनीय स्कूल रैंकिंग सर्वे माना जाता है।
इस वर्ष गुरुकुल स्कूल अपनी *शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष की यात्रा* पूरी कर रहा है। ऐसे में यह सम्मान विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे गुरुकुल परिवार – अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दिया है। प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान सभी के विश्वास और सहयोग से ही संभव हो पाया है।
विद्यालय के *CEO श्री प्रहलाद भंडारी एवं डायरेक्टर श्री ध्वज नंदन भंडारी* के नेतृत्व में विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।
विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को पूरे गुरुकुल परिवार को समर्पित किया है।
