उज्जैन मांझी समाज का परिचय सम्मेलन एवं माझी महाकुम्भ 24 जनवरी 2027 को, प्रदेश अध्यक्ष ने किया फोल्डर विमोचन
उज्जैन मध्यप्रदेश
उज्जैन मांझी समाज का परिचय सम्मेलन एवं माझी महाकुम्भ 24 जनवरी 2027 को, प्रदेश अध्यक्ष ने किया फोल्डर विमोचन
उज्जैन।माँझी आदिवासी पंचायत समाज के तत्वाधान मे प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में मांझी समाज धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि दिनांक 24 जनवरी 2027 रविवार को अखिल भारतीय माझी समाज का युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं माझी महाकुम्भ का आयोजन सामाजिक न्याय परिसर, चामुण्डा माता मंदिर के पास चरक भवन के सामने,उज्जैन म.प्र. में किया जाएगा।
बैठक के पूर्व माझी समाज
के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने परिचय सम्मेलन के फोल्डर का विमोचन किया।
इस अवसर पर खेमचंद रायकवार,गोपाल रायकवार, रामचरण रायकवार, सोमेश रायकवार, बालमुकुंद बाथम, चिंतामन रायकवार, जितेन माझी, बसंत गौड,सन्नी रायकवार, मोहन बाथम आदि समाजजन उपस्थित थे।
श्री वर्मा ने सभी समाज बंधु से अपील की है सभी समाजजन अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान प्रदान करे।


