भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में नशे के 292 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।  निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 292 इंजेक्शन जब्त।

भोपाल में नशे के 292 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 292 इंजेक्शन जब्त।

निशातपुरा पुलिस ने 20 वर्षीय प्रेम शर्मा को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस को सूचना मिली थी, पीपुल्स मॉल के पास इंजेक्शन की डिलीवरी देने पहुंच रहा था आरोपी।

न्यू जेल रोड स्थित सी-साइट रेस्टोरेंट के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा।

आरोपी के पास से 146 ब्यूप्रेनॉर्फिन और 146 फेनिरामाइन इंजेक्शन मिले।

जब्त ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन NDPS एक्ट के तहत सूचीबद्ध मादक पदार्थ पाया गया।

इंजेक्शन रखने के वैध दस्तावेज और लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी।

पुलिस ने 292 इंजेक्शन जब्त कर NDPS एक्ट की धारा 8/22(ख) में केस दर्ज किया।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया, लूट और मारपीट के मामलों में हो चुका है गिरफ्तार।

पुलिस रिमांड लेकर इंजेक्शन की सप्लाई चेन और मुख्य स्रोत का पता लगाने में जुटी निशातपुरा पुलिस।

Related Articles