भोपालमध्य प्रदेश

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 की इंदौर के निजी रिसॉर्ट में मेंबरशिप और पब्लिक इमेज पर एक इंटरसिटी का आयोजन किया गया।

सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट

रोटरी से मिली सौगात

धामनोद।रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 की इंदौर के निजी रिसॉर्ट में मेंबरशिप और पब्लिक इमेज पर एक इंटरसिटी का आयोजन किया गया।इसमें एक से एक रोटरी के वक्ताओं ने अपने विचार रखे।रोटरी डिस्ट्रिट के मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, गजेंद्र नारंग और प्रशांत श्राफ सहित रोटरी वरिष्ठओ ने अतिथियों का स्वागत किए। यहां लकी ड्रा भी निकाला गया। जहां उपस्थित करीब 550 लोगों की उपस्थित के बीच लकी ड्रा में रोटरी क्लब धामनोद के सदस्य और सहायक मंडलाध्यक्ष मनीष छाबड़ा के नाम का भी एक लकी ड्रा खुला जिन्हें एक ऑक्सीजन कस्ट्रेटर मशीन ड्रा में मिली है। अब यह ऑक्सीजन मशीन रोटरी क्लब धामनोद के माध्यम से जरूरतमंद को निशुल्क उपलब्ध रहेगी।गौरतलब है कि कोरोना काल में जब जगह जगह आक्सीजन की कमी हो रही थी उस समय ऐसी मशीनों की भी काफी मारा मारी थी। जो घरों में जरूरत को काम आ रही थी।हालांकि पहले भी क्लब ऐसी सुविधा उपलब्ध कराता रहा है लेकिन अब और लोगों को काम आ सकेगी। मशीन की सौगात मिलने पर क्लब के डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी विकास पटेल, राधेश्याम धाडिया, अध्यक्ष विनोद डोंगले, सचिव संजय पाटीदार, सदस्य संजय पंवार, महेंद्र राठौड़, पूर्व सचिव शैलेंद्र जायसवाल ,अरविंद राठौड़, धीरेंद्र मलतारे सहित कई सदस्यों ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।

फोटो – डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों से मशीन प्राप्त करते मनीष छाबड़ा और उपस्थित रोटरी साथी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *