लायंस क्लब द्वारा शिक्षकों का किया सम्मान
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
*लायंस क्लब द्वारा शिक्षकों का किया सम्मान
*
धामनोद नगर की सेवाभावी संस्था लायंस क्लब धामनोद एक्टिव द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय विद्यालयों के अध्यापक अध्यापिकाओं का सम्मान किया शिक्षकों के सम्मान में मां नर्मदा महाविद्यालय में एक समारोह आयोजित किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां नर्मदा डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रिया त्रिवेदी विशेष अतिथि झोन चेयरपर्सन लायन ज्योति पारीक कार्यक्रम संयोजक लायन सोनू गांधी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनोज नाहर ने की ध्वज वंदना विजय जैन ने की शिक्षक हीरालाल वास्केल, धीरज सोनिया कमल शितोले भोला डाबर कमल चौहान सौरभ कुशवाहा सतीश पाटीदार मनोज कुमार परमार, शिक्षिका प्रेमलता तक झरे मोनिका जैन सारिका जैन प्रीति बाहेती गायत्री पटेल सुनीता जमरा, सुजाता कोठारी, सुशीला भूरिया उषा सोलंकी आदि का शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया इस अवसर पर लायन राकेश जैन जितेंद्र भट्ट देवीलाल मांडलेकर डॉ प्रीति जैन निधि जैन विभा झा कविता सोनी रीना नाहर, आदि उपस्थित रहे मंच से अतिथियों द्वारा बताया गया कि शिक्षक सदैव सम्माननीय है किंतु आज देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है अतः शिक्षकों का सम्मान कर हम गौरवान्वित है सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भाव विभोर हो गए और उन्होंने लायन संगठन के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए सराहना की मंच संचालन राजेश पारीक द्वारा किया गया आभार जितेंद्र भट्ट ने माना
