नेशनलभोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस का छापा: बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप.

टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस का छापा: बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप.

मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शाश्वत सिंह पर 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। असम में आटोनामस काउंसिल घोटाले से जुड़े इस मामले में दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी ने 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ 4 घंटे तक जांच चलती रही । पूछताछ बाद पुलिस चली गई।
*बेटे शाश्वत के खिलाफ दर्ज है शिकायत*
बताया जाता है कि विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला साल 2022 का है। इसी मामले को लेकर बुधवार को असम पुलिस ने पूछताछ की है।
*63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप*
शाश्वत सिंह बुंदेला पर 63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ आटोनामस काउंसिल घोटाले का एक मामला असम में चल रहा है, जिसमें शाश्वत सिंह सहित पांच आरोपित बनाए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भी असम पुलिस ने यहां पहुंची थी। विधायक के घर छापेमार कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके निवास परिसर में एकत्र हो गए। पुराने मामले को लेकर असम पुलिस पूछताछ करने आई थी। उधर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
*ये है पूरा मामला*
विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शाश्वत सिंह के खिलाफ दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने साल 2022 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। असम पुलिस ने छापे के दौरान विधायक के घर से क्या क्या बरामद किया ? इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *