भोपालमध्य प्रदेश

इंदौर के हुकुम चंद मिल के कुएं में रविवार शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति गिर गया। वह घर का कचरा डालने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

इंदौर के हुकुम चंद मिल के कुएं में रविवार शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति गिर गया। वह घर का कचरा डालने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

सर्वहारा नगर निवासी दीपक अनूठे के यहां बेटे की मान (मन्नत) थी। रविवार शाम को उसका कचरा फेंकने वे कुएं पर गया। जैसे ही उन्होंने कचरा फेंका वे भी फिसल गए और कुएं में जा गिरे। मंदिर के पुजारी को सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी डालकर युवक को निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद भी वह चढ़ नहीं पा रहा था। इसके बाद एक युवक दूसरी रस्सी से कुएं में उतरा और उसे बांधकर ऊपर चढ़ाया गया। हालांकि कुछ ऊपर चढ़ने के बाद युवक ने फिर हाथ छोड़ दिए। इसके बाद कुएं के ऊपर रस्सी पकड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला।

*पुजारी ने कहा- यहां कचरा डालने आते हैं लोग*

पुजारी विजय का कहना है कि यहां बंद मिल में शिव मंदिर बना हुआ है। इसकी वह देख-रेख करते हैं। अधिकतर लोग यहां स्थित कुएं में कचरा फेंकने आते हैं। आज भी यह व्यक्ति कुएं में कचरा फेंकने पहुंचा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।

Related Articles