भोपालमध्य प्रदेश

भारत विकास परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर श्री विनायक श्री ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाता को आकर्षक सुविधाएं 

धार धामनोद से सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट

भारत विकास परिषद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर

श्री विनायक श्री ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाता को आकर्षक सुविधाएं

धामनोद //

गैर राजनैतिक राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे श्री विनायक श्री ब्लड बैंक धामनोद के तकनीकी सहयोग से “विशालरक्तदान शिविर” का आयोजन रविवार 13 जुलाई 2025 रविवार प्रातः 9 से सांय 7 बजे तक श्री विनायक श्री हॉस्पिटल ओल्ड ए बी रोड सुन्दरेल फाटा धामनोद पर आयोजित किया जा रहा है ।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अजय सिंह चौहान एवं डॉ हेमंत सोनी ने जानकारी के बताया कि शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं उनके लिए भोजन व्यवस्था भी रहेगी । साथ में एक विशेष कार्ड भी जारी किया जाएगा जिससे 6 महीने के भीतर आवश्यकता पड़ने पर बिना डोनर भी रक्तदाता को प्रति कार्ड 1 यूनिट रक्त मिल सकेगा ।

अर्थात अब रक्त का दान (Donation) भी ओर ब्लड बैंक में अपना रक्त अग्रिम रूप से जमा (Deposit) भी

अतः नगर एवं क्षेत्र के जन जन से आग्रह, अनुरोध, निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करके दूसरों को भी इस बारे में प्रेरित करे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस मानवीय कार्य में शामिल होकर अपनी सामाजिक भूमिका भी निभा सकें । ओर अपने खाते में 1 यूनिट ब्लड जमा कर सके जो स्वास्थ्य की कठिनाइयों के दौरान काम आ सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *