रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर सम्पन्न…..32 यूनिट रक्त इखट्टा किया
धार से सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट
रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर सम्पन्न…..32 यूनिट रक्त इखट्टा किया
धामनोद ।रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन विनायक ब्लड बैंक के सहयोग से उसके परिसर में किया गया।शिविर में 32 यूनिट रक्त इखट्ठा किया गया ।शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विष्णु पाटीदार, सीबीएमओ डॉ कीर्ति बौरासी, डॉ मीनाक्षी डांगी, डॉ हेमंत सोनी और विनायक ब्लड बैंक डॉ अंतरसिंह भालेराव ने किया।मंच पर रोटरी के अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया और सचिव विजय शर्मा भी विराजमान थे।अतिथियों का स्वागत रोटरी साथियों ने किया।अध्यक्ष धाडीया ने रोटरी कार्यो और शिविर के बारे में बताया। विजय शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मनीष छाबड़ा ने शिविर के बारे में बताया।डॉ हेमंत सोनी ने रक्तदान के प्रति आ रही भ्रांतियों से बचने का आव्हान किया। अतिथि डॉ विष्णु पाटीदार ने रक्तदान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई। कहा कि एकत्रित रक्त के उपयोग के बारे में बताया और कहा कि क्यों यह आवश्यक है।
1डॉ बौरासी ने शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे शिविर चलते रहना चाहिए। सहयोग के लिए आशीष मंडलोई, डॉ राजेश पत्तरवाला और संयोजन के लिए राजू केवट का सम्मान किया।संचालन विकास पटेल ने किया आभार संजय पाटीदार ने माना। अतिथि डॉ हेमंत सोनी ने भी रक्तदान किया।रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। राजू केवट और उनकी पत्नी साक्षी, विकास पटेल और उनकी पत्नी ममता ने भी जोड़े से रक्तदान किया। पार्षद नीतू महेंद्र राठौड़ और ममता अजय पाटीदार ने भी रक्तदान या।केंद्रीय राज्य मंत्री के निज सहायक योगेन्द्र मुकाती 32 वी बार रक्तदान किया। कई रोटरी सदस्य उपस्तिथ थे। उल्लेखनीय है की रोटरी क्लब प्रति वर्ष जुलाई माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।
फोटो —-