भोपालमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ओरछा स्टेशन का उद्घाटन किया, केन्द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही सहभागिता 

निवाड़ी महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ओरछा स्टेशन का उद्घाटन किया, केन्द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही सहभागिता

निवाड़ी जिले का ओरछा रेलवे स्टेशन नए रूप में तैयार हो गया है। यह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए देश के 103 स्टेशनों में एक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली इन स्टेशनों का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं लोकसभा क्षेत्र निवाड़ी सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, अन्य जनप्रतिधि, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्टेशन का प्रवेश द्वार स्थानीय किले और मंदिरों की वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। यात्रियों की सुविधा के लिए हाई मास्ट लाइटिंग लगाई गई है। आधुनिक प्रतीक्षालय और टिकट काउंटर बनाए गए हैं। दिव्यांगजनों के लिए सुगम रैंप की व्यवस्था है। स्टेशन की दीवारों पर बुंदेली लोक कला के चित्र और म्यूरल्स उकेरे गए हैं।

ओरछा एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहां का रामराजा सरकार मंदिर हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नागरिक, व्यापारी और पर्यटक गाइड इस विकास से उत्साहित हैं। नया स्टेशन बुंदेलखंड की कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *