भोपालमध्य प्रदेश

धार जिले की धामनोद थाने को मिली बड़ी सफलता

मध्य प्रदेश क जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश की धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट

धार जिले की धामनोद थाने को मिली बड़ी सफलता

अप क्रमांक 839/24धारा 310(4) 310(5)BNS   25 आर्म्स एक्ट

टूरिस्ट बस को लूटने की योजना बनाने वाले छै बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा

गणेश घाट तथा भारुडपुरा घाट पर कई दिनों से कर रहे थे वाहनों पर पत्थर मारनेकी घटनाएं

2 दिन पूर्व भी रात्रि में की थी ट्रकों पर पत्थर फेंककर लूट करने का प्रयास

किसानों के खेतों से वाटर पंप चोरी की घटना भी की कबूल तीन वाटर पंप हुइ जप्त

मोटरसाइकिल चोरी की वारदात भी की कबूल

दो मोटरसाइकिल हुई जप्त

बदमाश पूर्व में भी चोरी तथा लूटपाट जैसी घटना में रहे हैं शामिल

धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले से गुजरने वाले राजमार्गों तथा घाट क्षेत्र में होने वाली घटनाओं तथा अन्य संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि में प्रभावी पेट्रोलिंग के लिए अलग-अलग मार्गों पर विशेष पेट्रोलियम मोबाइल लगाने हेतु निर्देशित किया गया था

पुलिस कप्तान से मिले निर्देशों के पालन में एसडीओ धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद संतोष दूधी द्वारा अलग-अलग मोबाइल पार्टी रोड पेट्रोलिंग के लिए रवाना की गई थी गणेश घाट तरफ ग्स्त करने वाली मोबाइल पार्टी को मुखबिर व राहगीर लोगों द्वारा बताया कि धार फांटे की पुलिया के नीचे कुछ बदमाश शराब पीते हुए बात कर रहे थे कि मांडव तरफ आज एक टूरिस्ट बस गुजरात से आ रही है जो बाहरोडपुरा घाट से निकलेगी उसको रापी लगाकर लूटना है काफी जेवर तथा नगदी रुपया मिल जाएगा

प्राप्त सूचना पर विश्वास करके एसडीओपी मोनिका सिंह तथा थाना प्रभारी संतोष दूधी द्वारा घेराबंदी के लिए अलग-अलग पार्टी या लगाई गई सर्चिंग के दौरान मूकबीर द्वारा बताए गए स्थान पर बाहरोड़पुरा घाट के पहले टर्न पर रोड पर कुछ लोहे की रापी लगी हुई पाई गई पास की ही खाई में 5 /6बदमाश छुप कर बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको मौके पर मौजूद पुलिस की दूसरी टीम ने घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम पते

१ धूम सिंह पिता सुखराम भूल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भील बरखेड़ा थाना नालछा

२ गणेश पिता प्रेम सिंह भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सराय थाना नालछा

३ कान्हा पिता महेश मीणा भूल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भील बरखेड़ा थाना नालछा

४ अशोक के पिता नारायण भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भूल दूधी थाना धामनोद

५ महेश पिता बाबू bhil उम्र30 साल निवासी ग्राम भील दुद्धी थाना धामनोद

,6 अभिषेक पिता राधे श्याम भील उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बहारुडपुर घाट थाना धामनोद

बताएं तथा सख्ती से पूछताछ करने पर

बताया

कि आज रात्रि में गुजरात तरफ से एक टूरिस्ट बस के आने की खबर थी जिसमें महिलाएं काफी महंगे जेवर पहनकर बैठी है तथा नगरी रुपया भी काफी होने की जानकारी मिली थी जिसको लूटने के लिए रोड पर लोहे की रापी लगाई थी

 

बदमाशों के कब्जे से लोहे की रापी चाकू तथा मिर्च पाउडर व अन्य हथियार आदि जप्त किया

तथा मौके पर बदमाशों को धारा 310 (4) 310(५)BNS के तहत गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पूर्व में भी घाट क्षेत्र में कई वाहनों पर पत्थर मार कर लूटने का प्रयास किया था

बदमाशों द्वारा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी तथा किसानों के खेतों से वाटर पंप की चोरी की घटना भी कबूल की है जिस संबंध में पूछताछ कर माल बरामद किया जा रहा है

उक्त बदमाशों को पकड़ने में थाना धामनोद से सहायक उप निरीक्षक जवान सिंह सहायक उप निरीक्षक कमल दावने सहायक उपरीक्षक बालकृष्ण कुमरावत प्रधान आरक्षक महेश जाट आशीष मनीष राकेश तथा आरक्षक रविंद्र तथा आरक्षक रवि जामरे का सराहनी योगदान रहा है बाईट। थाना प्रभारी संतोष दुधी

Related Articles