आज रात से या कल से मध्यप्रदेश में नियुक्तियां शुरू होने वाली है
🎯*दिग्गजों का नया ठिकाना भोपाल,,,,,,*
🎯*संघ ने अपने दो सबसे प्रभावशाली और अनुभवी चेहरों डॉ. मनमोहन वैद्य और भैयाजी जोशी के लिए भोपाल को नए केंद्र के रूप में चुना है,,,,*
*आमतौर पर इतने वरिष्ठ पदों पर बैठे पदाधिकारियों का केंद्र नागपुर या दिल्ली ही होता है, लेकिन भोपाल को चुनना यह दर्शाता है कि संघ के लिए मध्यप्रदेश का महत्व कितना बढ़ गया है*
*मनमोहन वैद्य और भैयाजी जोशी की मौजूदगी से मध्य प्रदेश भाजपा और राज्य सरकार के कामकाज में संघ की सक्रियता और निगरानी बढ़ सकती है*
*भोपाल अब सिर्फ एक प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि वैचारिक और रणनीतिक रूप से भी देश के सबसे महत्वपूर्ण शहरों की सूची में मजबूती से खड़ा हो गया है*
*देखा जाए तो कल भोपाल में सत्ता-संगठन और संघ के बीच एक बड़ी समन्वय को बैठक भी हुई है*
*सूत्रों के हवाले के यह जानकारी है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल दोनों ही काफी वरिष्ठ मंत्री है दोनों को ही गृह मंत्री अमित शाह ने किसी महत्वपूर्ण मिशन के लिए तैयार कर रखा है*
*सरकार में मोहन यादव की तूती बोल रही है और संगठन में हेमंत खंडेलवाल की अनुशासन नीति की चर्चा हो रही है*
*खबर है कि अब विवादों और आपसी मतभेद से दूर रहने की सलाह दी गई है प्रदेश के बड़े नेताओं को आमतौर पर अब देखा भी जा रहा है कि कुछ बड़े नेता जिनके बीच तकरार की खबरें चलती थी अब वह साथ नजर आ रहे हैं*
*कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भोपाल में कई चीजों के ऊपर विचार विमर्श किया है उसके बाद सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास में बहुत देर तक सत्ता और संगठन के बीच एक बड़ी बैठक चली है जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे*
*मध्यप्रदेश के आसपास के राज्यों में सत्ता-संगठन में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो गई है देखा जा रहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेता जिन्होंने विधानसभा चुनाव,नगरीय निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भरपूर काम किया था उन्हें भी अपेक्षा है कि हमें जल्द कोई अच्छा और काम करने वाला पद मिलेगा*
*नेताओं के मन की बात पढ़ना अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुरू कर दी है निगम मंडल और बड़े राजनीतिक नियुक्तियां की सूची बनकर तैयार हो गई है केंद्र नेतृत्व की ओर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अंतिम मोहर लगा दी है सूचियों पर*
आज शाम से या कल से मध्यप्रदेश में नियुक्तियां शुरू होने वाली है
*🎯अंदरखाने के सूत्र से खबर,,,,*
