भोपालमध्य प्रदेश

जेके सीमेंट सुपर फैक्ट्री के क्लीनिकर परिवहन से अमानगंज से लेकर पन्ना तक की बिगड़ रही यातायात व्यवस्था 

जेके सीमेंट सुपर फैक्ट्री के क्लिंकर परिवहन ट्रैकों का खामियाजा भुगत रहा आम आदमी 

जेके सीमेंट सुपर फैक्ट्री के क्लिंकर परिवहन ट्रैकों का खामियाजा भुगत रहा आम आदमी

आए दिन भैरव टेक घाटी में लग रहा जाम लोगों की ट्रेन एवं बसे एवं काम का हो रहा नुकसान

कंपनी कमा रही मोटा मुनाफा और जनता उठा रही उसका नुकसान आखिर कब सुधरेगी यह व्यवस्था

जेके सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया उनके द्वारा उद्घाटन के समय बोला गया था कि प्रत्यक्ष रूप से इस फैक्ट्री से सीधे तौर पर 2000 स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा एवं 10000 से अधिक अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त करेंगे और पन्ना जिले के विकास के लिए यह फैक्ट्री अहम किरदार निभाएगी।

लेकिन फैक्ट्री से स्थानीय युवकों को कोई रोजगार नहीं मिला और बाहर के ठेकेदारों के द्वारा मजदूरों को बिहार झारखंड एवं अन्य राज्यों से यहां पर लाया जाता है और उनसे काम करवाया जाता है लेकिन लोकल के स्थानीय युवकों को यहां पर काम पर नहीं रखा जाता है बता दे की कुछ ही ऐसे स्थानीय युवक होंगे जिनको उंगलियों पर गिना जा सकता है जो इस फैक्ट्री में काम कर रहे हो।

जेके सीमेंट सुपर फैक्ट्री के क्लीनिकर परिवहन से अमानगंज से लेकर पन्ना तक की बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

जेके सुपर सीमेंट फैक्ट्री के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र वासियों को लगा था कि यह रोजगार एवं क्षेत्र में नए विकास के अवसर खोलेगी लेकिन यह फैक्ट्री अब पन्ना अमानगंज पुरैना से लेकर मंडला ग्राम तक जाम की स्थिति निर्मित करती है कंपनी का जब उद्घाटन हुआ था तो कहा गया था कि कंपनी यही से लाइमस्टोन पत्थर निकलेगी और यही प्रोडक्शन करेगी पर इसके बाद क्या हो गया, कंपनी का प्रोडक्शन के साथ-साथ परिवहन भी चालू किया है जिसके लिए कंपनी पन्ना के ग्राम बोदा से लाइमस्टोन पत्थर का परिवहन बड़े-बड़े ट्राला से किया जा रहा है एक ट्राले का वजन करीब 40 टन बताया जाता है और प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में है क्लीनिकर निकालकर हमीरपुर जाता है और वहां पर सीमेंट बनाया जाता है इस दौरान कंपनी के सैकड़ो से अधिक ट्रक प्रतिदिन सड़कों पर दौड़ते रहते हैं इसी कारण आए दिन इन ट्रैकों के ड्राइवर की लापरवाही एवं अन्य वजह से एक्सीडेंट हो जाते हैं और लोग काल के गाल में समा रहे हैं और इसी कारण पन्ना के नेशनल हाईवे 39 पर स्थित भैरव टेक घाटी पर आए दिन बड़े-बड़े जेके सीमेंट के ट्राला के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है जिसके कारण कई बार विदेशी पर्यटक जाम में फंस जाता है जिस कारण उनकी फ्लाइट तक छूट जाती है और खजुराहो रेलवे स्टेशन पास होने पर कई यात्रियों की ट्रेन भी कैंसिल हुई है एवं लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि आए दिन जाम लगता है। जिससे यात्रियों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *