भोपालमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन एमपीसीए के अध्यक्ष बने

इन्दौर से रामकृष्ण सैलिया की रिपोर्ट

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के बेटे महाआर्यमन एमपीसीए के अध्यक्ष बने*

29 वर्ष की आयु में महाआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं. एमपीसीए के 68 साल के इतिहास में वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं. इस पद पर उन्होंने अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 35 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे. एमपीसीए की मौजूदा टीम में सिर्फ अरुंधति किरकिरे ही ऐसी सदस्य हैं जिनके पास भारतीय टीम में खेलने का अनुभव है. MPCA की कमान संभालने वाले वो सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी होंगे।

Related Articles