सीहोर पुलिस की त्वरित कार्यवाही; 3 वर्षीय लापता बालिका सकुशल खोजा |
थाना कोतवाली, सीहोर
दिनांक: 03/02/2026
सीहोर पुलिस की त्वरित कार्यवाही; 3 वर्षीय लापता बालिका सकुशल खोजा |
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के पास से लापता हुई 3 वर्षीय बालिका आराध्या को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल खोज निकाला।
कार्यवाही के मुख्य बिंदु:
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं एएसपी श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी रविंद्र यादव गुम बालिका की तलाश में तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए एवं आने जाने के रास्तों पर नाकाबंदी की गई। बालिका की सर्चिंग के लिए अलग-अलग टीम लगाकर रवाना की गई, सीसीटीवी फुटेज देखने हेतु टीम लगाई गई एवं साइबर टीम को एक्टिव किया गया।
परिजनों ने पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता हेतु आभार व्यक्त किया है
