गुरुकुल स्कूल धामनोद में छात्र कार्यकारिणी परिषद 2026-27 का भव्य शपथ एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
*गुरुकुल स्कूल धामनोद में छात्र कार्यकारिणी परिषद 2026-27 का भव्य शपथ एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न*
मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट
धामनोद। गुरुकुल स्कूल धामनोद में *छात्र कार्यकारिणी परिषद (Students’ Executive Council) 2026-27* का *भव्य अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह* गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा *माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन* एवं *सरस्वती वंदना* के साथ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में *सीसीए प्रभारी *श्रीमती सरिता माहेश्वरी एवं श्रीमती जूही तिवारी* ने छात्र नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व एवं आदर्श नेतृत्व का परिचय देने का आह्वान किया।
विद्यालय के *सीईओ श्री प्रह्लाद भंडारी* ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को *अनुशासन एवं संरक्षण की सामूहिक शपथ* दिलाई। उन्होंने सभी को जल संरक्षण, विद्युत बचत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प दिलाते हुए जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
इसके पश्चात विद्यालय के *निदेशक श्री ध्वज भंडारी* ने *छात्र कार्यकारिणी परिषद 2026-27* के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
*सीनियर ब्लॉक* में *मास्टर कृष्णा गोयल* ने *हेड बॉय* तथा *कुमारी अतीषी जैन* ने *हेड गर्ल* के रूप में शपथ ग्रहण की ।वही *जूनियर ब्लॉक* में भी *हेड बॉय —मास्टर काव्य सोनी तथा* *हेड गर्ल – कुमारी मोहिनी दत्ता** ने शपथ ग्रहण कर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। 
इनके साथ छात्र कार्यकारिणी परिषद के सचिवगण, चारों सदनों— *सत्यम, शिवम्, सुंदरम् एवं महेश्वरम्* —के हाउस कैप्टन, उप-कप्तान एवं प्रीफेक्ट्स ने भी अपने-अपने पदों की शपथ लेकर उत्तरदायित्व ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण के पश्चात नवगठित छात्र परिषद द्वारा अनुशासन, समर्पण एवं निष्ठा का परिचय देते हुए आकर्षक *मार्च पास्ट* किया गया। आगामी अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह एवं जोश का संचार करने हेतु विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जावान *समूह नृत्य* प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत *समूहगान* ने विद्यालय की एकता एवं सामूहिक भावना को सशक्त अभिव्यक्ति दी।
विद्यालय की *प्राचार्या डॉ. शिल्पा शर्मा* ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व अधिकार का नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, सेवा, अनुशासन और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन *धन्यवाद ज्ञापन*, *राष्ट्रगान* एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।