भोपालमध्य प्रदेश

लगातार बारिश होने से मूंगफली की फसलों का नुकसान किसानों ने दिया जनसुनवाई में आवेदन।

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

लगातार बारिश होने से मूंगफली की फसलों का नुकसान किसानों ने दिया जनसुनवाई में आवेदन।

निवाड़ी/जनपद पंचायत निवाड़ी के अंतर्गत ग्राम ढीमरपुरा कूड़ार के किसान लोग लगभग एक दर्जन से अधिक कलेक्ट कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को दिया आवेदन पत्र अपने खेतों में मूंगफली का नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन दिया गांव के राम सिंह केवट ने बताया कि हमारे खेत में मूंगफली की फसल बोई गई थी वह खेत अब खेत नही दिखाई देते । फसल के खेत अब बन गए तालाब।।फसल पूरी तरह से पानी मे डूब गई है। कोई अधिकारी जांच करने नहीं आए ।इसलिए हम सब आवेदन देने आए रघुनाथ केवट ने बताया कि हमारा खेत मे मूंगफली फसल नष्ट हो गई है। लगातार बारिश के कारण हमारे खेत पानी सेभर गए खाने पीने के लिए बहुत परेशान हैं। आवेदन देने बालों में राम सिंह केवट, रघुनाथ केवट ,विनोद केवट, रामपाल केवट ,रामकिशोर केवट, अनीता देवी केवट ,आदि लोगों उपस्थित थे।

Related Articles