भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल– निशातपुरा क्षेत्र स्थित कबाड़े के गौदाम में लगी भीषण आग पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण।

भोपाल से एम जी सरबर की रिपोर्ट

 

भोपाल– निशातपुरा क्षेत्र स्थित कबाड़े के गौदाम में लगी भीषण आग।

पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण।

गौदाम के ऊपर बना रखा था घर।

घर में फसे लोगों को पुलिस और फायरकर्मियो ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर।

पूरे क्षेत्र की लाइट कराई गई बंद।

60 साल के विकलांग बुजुर्ग 6 महीने के बच्चे और महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

गौदाम के ऊपर बना रखा था 3 मंजिला घर।

आग लगने के दौरान घर में सो रहे थे संचालक और परिजन।

आग को फैलता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को रहवासियों ने दी थी सूचना।

सूचना के बाद तत्काल मौके पर मौके पर पहुंचे फायर फाइटर और पुलिसकर्मियों ने सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।

देर रात की घटना

Related Articles