भोपाल – थाना कोलार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने अपहरण नाबालिग बालिका को चंद घंटों में किया बरामद।
भोपाल से एम जी सरवर की रिपोर्ट
भोपाल – थाना कोलार पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।
पुलिस ने अपहरण नाबालिग बालिका को चंद घंटों में किया बरामद।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित मदद करने वाले 03 लोगों भी गिरफ्तार कर बनाया है आरोपी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके महिला एवं पुरुष मित्र सहयोगियों को POCSO एक्ट में किया है गिरफ्तार।
पुलिस ने जिस होटल में नाबालिग को ले जाया गया था, उस *होटल के मैनेजर को भी किया है गिरफ्तार*
दिनांक 21.08.25 को थाना कोलार रोड में नाबालिग लड़की के गुम होने की हुई थी रिपोर्ट दर्ज।
लड़की घर से सहेली को छोड़ने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी।
लड़की के परिवार की शिकायत पर कोलार पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर की थी विवेचना प्रारंभ।
थाना प्रभारी संजय सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 04 आरोपियों को किया है गिरफ्तार।
पुलिस ने अपहरण नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में कोलार पुलिस सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कर रही है काम।
इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ साथ उसका सहयोग करने वाली एक लड़की और एक लड़का दोनों को भी आरोपी बनाकर किया है गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपी जिस होटल में पीढ़िता को लेकर गया था उस होटल के संचालक को भी POCSO एक्ट के तहत आरोपी बनाकर किया है गिरफ्तार।
कार्रवाई में कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी एवं उनकी टीम ने निभाई अहम भूमिका।
