मध्य प्रदेशभोपाल

MP में संक्रमण का खतरा:  24 घंटे में 6 जिलों में 10 नए मामले; पिछले 5 दिनों में 17 जिलों में 80 संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा दमोह में 22 केस

MP में संक्रमण का खतरा:  24 घंटे में 6 जिलों में 10 नए मामले; पिछले 5 दिनों में 17 जिलों में 80 संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा दमोह में 22 केस

मध्यप्रदेश में रविवार को 6 जिलों में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 3 संक्रमित मिले जबकि जबलपुर-इंदौर में 2-2, दमोह, खरगौन और विदिशा में 1-1 पॉजिटिव केस आए हैं। पिछले 5 दिनों में प्रदेश के 17 जिलों में 80 संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित दमोह में 22 मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना के मामले भले ही कम मिल रहे हो, लेकिन संक्रमण की जद में अलग-अलग जिले आने से चिंता बढ़ते जा रही है। प्रदेश में पिछले 5 दिनों में 17 जिलों में संक्रमण के नए मामले सामने आए है। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित दमोह में 22, इंदौर में 10, भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद में 9 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा सागर में 5, धार में 3, छतरपुर, टीकमगढ़, राजगढ़ में 2-2 केस और सिवनी, मंदसौर, ग्वालियर, कटनी, डिंडौरी, खरगोन, विदिशा में 1-1 मामला मिला है।

यह भी है चिंता का कारण

चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस की हाल में जारी रिपोर्ट में MP में R वैल्यू 1.31 को बताई है, जो नेशनल एवरेज से भी ज्यादा है। विशेषज्ञों ने R वैल्यू के बढ़ने को चिंताजनक बताया है। दरअसल, डेटा साइंटिस्ट्स के मुताबिक R फैक्टर, यानी रीप्रोडक्शन रेट। यह बताता है कि एक इन्फेक्टेड व्यक्ति से कितने लोग इन्फेक्ट हो रहे हैं या हो सकते हैं। अगर R फैक्टर 1.0 से अधिक है तो इसका मतलब है कि केस बढ़ रहे हैं। वहीं, R फैक्टर का 1.0 से कम होना या कम होते जाना केस घटने का संकेत होता है। इसे इस बात से भी समझ सकते हैं कि अगर 100 व्यक्ति इन्फेक्टेड हैं। वह 100 लोगों को इन्फेक्ट करते हैं तो R वैल्यू 1 होगी। पर अगर वे 80 लोगों को इन्फेक्ट कर पा रहे हैं तो यह R वैल्यू 0.80 होगी।

Related Articles