सड़ गया क्विंटलो अन्नदाता और सरकार का गेहूं, पगरा खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल तस्वीर हैरान करने वाली पगरा,गेहूं खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम खुले आसमान के नीचे डला डला क्विंटलो सड़ कर दे रहा बदबू…
पन्ना मध्यप्रदेश
सड़ गया क्विंटलो अन्नदाता और सरकार का गेहूं, पगरा खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल
तस्वीर हैरान करने वाली पगरा,गेहूं खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम खुले आसमान के नीचे डला डला क्विंटलो सड़ कर दे रहा बदबू…
पन्ना की अमानगंज तहसील अंतर्गत महालक्ष्मी वेयर हाउस में सहकारी समिति पगरा को गेहूं खरीदी केंद्र का जिम्मा सोपा गया है समिति केंद्र प्रभारियों की लचर और लापरवाही प्रणाली के चलते सैकड़ो क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी झमाझम बारिश में खराब हो गया है और जो सड़ चुका है और तेज बदबू दे रहा है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अन्नदाता किसानों को दिक्कत ना हो इस कारण गेहूं खरीदी केदो का खुद औचक निरीक्षण किया जा रहा है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है लेकिन पन्ना जिले में पदस्थ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण ना करने के कारण सहकारी समिति पगरा गेहूं खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती गई जिससे थोड़ी सी बारिश के कारण खरीदी केंद्र में ट्रिपल की व्यवस्था नहीं होने के कारण गेहूं खरीदी केंद्र में रखा क्विंटटलो गेहूं बारिश के कारण खराब हो गया है और जो सड़ गया है और तेज बदबू दे रहा है
जिला कलेक्टर श्रीमतीउषा परमार द्वारा पूरे मामले को संज्ञान में लेना चाहिए और सहकारी समिति पगरा के खरीदी केंद्र प्रभारी के ऊपर कारवाई की जानी चाहिए एवं जो गेहूं समिति केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से खराब हुआ है उसका भुगतान लेना चाहिए क्योंकि यह अनाज अन्नदाता एवं सरकार का है और लापरवाही खरीदी केंद्र प्रभारियों की है क्योंकि जिले में अन्य खरीदी केदो में ऐसी अवस्थाएं ना हो इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को समय-समय पर ओचक निरीक्षण करना चाहिए जिससे व्यवस्था सुचारू ढंग से चल सके और अन्नदाता को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।
