भोपालमध्य प्रदेश

नाग पंचमी के अवसर पर जीवित सर्प को वन कर्मियों द्वारा जंगल में छुड़वाया

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

नाग पंचमी के अवसर पर जीवित सर्प को वन कर्मियों द्वारा जंगल में छुड़वाया

रायसेन कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी सामान्य वन परिक्षेत्र पूर्व रायसेन आदेश अनुसार नाग पंचमी के अवसर पर सांपों को पकड़ना एवं उनके प्रदर्शन को रोकने के संदर्भ में
(संरक्षण अधिनियम 1972) तथा पशु प्राणी क्रूरता अधिनियम 1960 में किसी भी जानवर या वन प्राणी को तमाशा के रूप में दिखाना याउन्हें निरुद्ध करना दंडनीय अपराध है इसके बावजूद भी शुक्रवार को मोहन नामक युवक निवासी खनपुरा द्वारा शुक्रवार की सुबह एक सर्प को पकड़ कर रखा गया था वन परिक्षेत्र अधिकारी सामान्य वन मंडल परिक्षेत्र पूर्व रायसेन द्वारा गठित टीम प्रभारी उड़न दस्ता प्रभारी जीवन सिंह पवार उप वनक्षेत्रपाल ,श्रीमती राधा सोलंकी वनपाल,श्रीमती ममता धाकड़ कार्यवाहक वनपाल, संजय मौर्य कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक,अजय कुमार शाक्य वनरक्षक परिसर गोपालपुर नाग पंचमी के दिन सपेरे द्वारा पकड़े गए सांप को दूर जंगल में छुड़वाया

Related Articles