अजब गजबइंटरनेशनलउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़दुनियानेशनलभोपालमध्य प्रदेशमनोरंजन

सी एम राईज स्कूल प्रभारी प्रचार्य की हिटलरशाही से विद्यार्थी परेशान

उपेन्द्र कुमार गौतम की रिपोर्ट

प्रभारी प्रचार की हिटलरशाही से विद्यार्थी परेशान

बेगमगंज,

शासन ने उत्कृष्ट स्कूल को सीएम राइज स्कूल मैं परिवर्तित कर दिया है लेकिन अभी तक कोई स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई है प्रभारी प्राचार्य से काम चलाया जा रहा है जिनके सख्त रवैया के कारण स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति तो बड़ी है लेकिन कभी कभार 5-10 मिनट लेट आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के बाहर खड़ा करके चलता किया जा रहा है विशेष कर छात्राओं को उनके इस तुगलकी आदेश के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है। मंगलवार को 5 मिनट लेट होने वाले ऐसे ही करीब एक दर्जन विद्यार्थियों को गेट के बाहर खड़ा रहने दिया गया और बाद में उन्हें स्कूल में दाखिल न होने देने के बाद घर रवाना कर दिया गया जिसमें दो छात्राएं भी थी जो बिना पालकों के अपने घर तक करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर गईं जबकि छात्राओं को प्रतिदिन पालक उन्हें स्कूल छोड़ने और वापस लेने आते जाते हैं । प्रभारी प्राचार्य बृजेश चौहान ने छात्राओं के पालकों को फोन करना भी मुनासिब नहीं समझा ताकि वे आकर उन्हें ले जाते।

  प्रभारी प्राचार्य के इस रवईऐ से पालकों में रोष है उनका कहना है कि इस तरह से छात्राओं को वापस भेजने से यदि रास्ते में कोई घटना घटित होती तो इसका जवाबदार कौन होता, उनका यह कार्य गैर जिम्मेदाराना है।

Related Articles