Uncategorized

लक्ष्मी नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा की तरफ से विकसित करने की उठी मांग सांसद शंकर लालवानी ने की रेल मंत्री से चर्चा

रामकृष्ण सेलिया की रिपोर्ट

*इंदौर मध्य प्रदेश के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा की तरफ से भी विकसित करने की मांग, सांसद शंकर लालवानी ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात* मंत्री जी ने सर्वे करने के निर्देश दिए

इंदौर के रेल इन्फ्राट्रक्चर को बेहतर करने एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए सांसद शंकर लालवानी ने एक बड़ी पहल की है। सांसद लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा क्षेत्र की तरफ से विकसित करने का अनुरोध किया है।

सांसद लालवानी ने रेल मंत्री को बताया कि इंदौर भारत की सबसे तेजी से बढ़ते हुए शहरों में से एक है और वर्तमान में इंदौर एवं पार्क रोड स्टेशन को विकसित करने का प्लान है। इसके साथ ही लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के विकास की भी योजना बन रही है। साथ ही, आने वाले समय की जरूरतों को देखते हुए लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को बाणगंगा क्षेत्र की तरफ से भी विकसित किया जाना चाहिए।

सांसद लालवानी ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर बाणगंगा की तरफ भी प्लेटफार्म, स्टेशन की मूलभूत सुविधाएं एवं पहुंच मार्ग बना दिया जाए तो इस तरफ रहने वाले करीब 5 लाख लोगों को स्टेशन जाने के लिए 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे सड़क पर वाहनों का अनावश्यक दबाव कम होगा। साथ ही, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी एक ही तरफ बोझ नहीं बढ़ेगा।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने इंदौर को कई सौगातें दी है। आज रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा की तरफ से विकसित करने के लिए पत्र दिया है। मा.मंत्री जी ने अधिकारियों को इस पर सर्वे करने के लिए निर्देश दिए दिया है।

सांसद शंकर लालवानी की ये पहल इस पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है और लाखों यात्रियों को सहूलियत होगी।

Related Articles

Check Also
Close