श्री रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
श्री रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित 
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.02.2026 को श्री रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में वरिष्ठजनों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आर एस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ओरछा के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मनीषा जैन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवाड़ी उपस्थित रही।उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को वित्तीय साक्षरता हेतु मार्गदर्शन FLC श्री एस पी समाधिया द्वारा तथा डिजिटल एवं साइबर सिक्योरिटी के बारे श्री रामबाबू शर्मा थाना प्रभारी थाना ओरछा द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा वृद्धजनों के साथ रात्रि का भोजन ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री वन्या टंडन श्री राकेश पचौरी संस्था सचिव, श्री रामस्वरूप पटेरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ओरछा, श्री अजय मिश्रा जिला खनिज अधिकारी सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।