प्रतिष्ठानों में केवल व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें : डीएसओ श्रीमती अग्रवाल
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
प्रतिष्ठानों में केवल व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें : डीएसओ श्रीमती अग्रवाल 
घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्यों में उपयोग करने पर डीएसओ ने प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार निवाड़ी में डीएसओ श्रीमती सरिता अग्रवाल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्यों में उपयोग करने पर कार्रवाई की। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की गई है।
इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। खाद्य विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे केवल व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करें। प्रतिष्ठानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे के लिए डस्टबिन का उपयोग करें और कचरा वाहन में ही कचरे को डालें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग को रोकने हेतु जिले में प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
