भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 16 दिसंबर,2024 से आरंभ हो रहा है

टीकेश्वर निषाद की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 16 दिसंबर,2024 से आरंभ हो रहा है आज शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारी का निरीक्षण किया एवं सत्र संचालन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव के अनुसार 16 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की पांच बैठेकें होंगी। शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित पश्न 888 एवं अतारांकित प्रश्न 878 कुल 1766 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं । जबकि ध्यानाकर्षण की 178,स्थगन प्रस्ताव की 01,अशासकीय संकल्प की 14, शून्यकाल की 47 सूचनाएं प्राप्त हई हैं। 08 विधेयकों की भी सूचना विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुई है।

Related Articles