फिजिकल थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर सख्ती,खुले में शराब पी रहे और अवैध रूप से बने आहते पर कार्यवाही, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज..!!
शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट
फिजिकल थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर सख्ती,खुले में शराब पी रहे और अवैध रूप से बने आहते पर कार्यवाही,
जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज..!!
फिजिकल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिजिकल थाना पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम पैदल गश्त निकाली और हुड़दंगियों पर सख्ती दिखाई।
गश्त के दौरान फिजिकल क्षेत्र की शराब दुकान के आसपास शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों को मौके से खदेड़ा, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और असामाजिक तत्वों में डर का माहौल देखने को मिला।
पुलिस टीम ने करौंदी सम्बेल से होते हुए करौंदी दो बत्ती चौराहे और सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील भी की गई।
इसके साथ ही थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अवैध शराब की रोकथाम के लिए भी विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षक नम्रता भदौरिया ने बोलीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, जुआ-सट्टा संचालित करने वालों और अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट

