नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को संबोधित किया
निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को संबोधित किया 
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के सजीव प्रसारण को देखा और सुना
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में संबोधित किया।
मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सशक्त नेतृत्व में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक राज्यव्यापी ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण कानून) के बारे में जागरूकता फैलाना, महिला नेतृत्व का सम्मान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान प्रदेश भर में सम्मेलन, पदयात्राएं, और शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का नई दिल्ली से सजीव प्रसारण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के सजीव प्रसारण को देखा और सुना। इस अवसर पर जनपद पंचायत निवाड़ी की अध्यक्ष श्रीमती निरंजना जैन, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर नारी शक्ति वंदन अभियान तक की यात्रा महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में एक बड़ी पहल है। सभी महिलाओं को अपने घर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना आवश्यक है। खेल विज्ञान अंतरिक्ष स्टार्टअप सी से लेकर संसद तक महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही है हम सब मिलकर ऐसा अभियान का हिस्सा बने और नारी शक्ति के सम्मान में एकसमावेशी और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम (लोकसभा/विधानसभा में 33% आरक्षण) के प्रति जागरूकता, महिला जनप्रतिनिधियों व उद्यमियों का सम्मान है। पखवाड़ा अंतर्गत महिला पद यात्राएं, कॉलेज/स्कूलों में व्याख्यान, और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। जिसमें लाडली बहना, लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने पर फोकस किया गया है।
