Uncategorized

नगरपालिका के संपवेल पर पानी को लेकर हंगामा : परिषर बिखरी मिली शराब की बोतलें, पार्षद पति राजू बाथम ने लगाए मनमानी के आरोप

राजा बाबू बाथम की रिपोर्ट

नगरपालिका के संपवेल पर पानी को लेकर हंगामा : परिषर बिखरी मिली शराब की बोतलें, पार्षद पति राजू बाथम ने लगाए मनमानी के आरोप

शिवपुरी शहर के फिजिकल क्षेत्र के परशुराम तिराहे स्थित नगरपालिका के संपवेल पर पानी न मिलने से नाराज वार्ड पार्षद पति सहित जनता ने हंगामा कर दिया। जल संकट से जूझ रही आक्रोशित जनता को देख नगर पालिका कर्मी मौके से निकल गए। जनता का कहना था कि उनके घरों में पिछले आठ दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की गई है।

नगरपालिका के संपवेल को बना रखा महखाना –

बता दें कि लोगों को नगरपालिका के संपवेल के भीतर परिषर में दर्जनों शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं। लोगों का आरोप है कि यहां कर्मचारी दिन-रात शराब पार्टियां करने व्यस्त रहतें है वहीँ जनता को प्यासा मरना पढ़ रहा है। वहीँ वार्ड क्रमांक 27 से पार्षद पति राजू बाथम ने बताया कि पिछले आठ दिनों से उनके वार्ड सहित इंदिरा कालोनी, संजय कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं की गई है। जब भी अधिकारियों से बात की जाती है तब उनके द्वारा पानी की लाइन को फूटा होना बता दिया जाता है। आज भी पानी की समस्या को लेकर नगरपालिका के संपवेल पर आये थे। जहां नगर पालिका के कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गए। नपा के कर्मचारियों ने मिलकर नगरपालिका के संपवेल को मयखाना बना रखा हैं। पार्षद पति राजू बाथम का आरोप है कि नगर पालिका के बड़े अधिकारी भी उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। इधर जनता प्यासी मर रही हैं।

शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट

Related Articles