सिक्योरिटी गार्डों को पिछले 6 माह से वेतन न मिलने को लेकर थाना बड़ौनी पहुंचकर रविंद्र शर्मा को सौंपा ज्ञापन।


सिक्योरिटी गार्डों को पिछले 6 माह से वेतन न मिलने को लेकर थाना बड़ौनी पहुंचकर रविंद्र शर्मा को सौंपा ज्ञापन
ग्राम एराई तहसील बड़ौनी जिला दतिया में स्थित शुगर फैक्ट्री में सहायक कंपनी सिक्योरिटी गार्ड में काम करने वाले गार्ड व सुपरवाइजर को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला वेतन न मिलने की स्थिति में सिक्योरिटी गार्डों ने संबंधित थाना बरौनी में रंजीत राजा बुंदेला के नेतृत्व में शिकायती आवेदन दिया आवेदन में बताया कि हम लोग एरई शुगर फैक्ट्री में शाह सिक्योरिटी में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं हम सभी वेतन धारी सिक्योरिटी गार्ड अपनी सेवा निष्ठा व समर्पण भाव से देते हैं लेकिन हमारा सिक्योरिटी s.o. जो हमें यहां काम पर लाया था उसने पिछले 6 माह से वेतन नहीं दिया हम लोगों में से कुछ की माली हालत बहुत खराब है अगले महीने में होली का त्यौहार भी हम लोगों के पास जीवन यापन का कोई और साधन नहीं है कंपनी ने लोगों का वेतन देने का बहाना करके लगातार हम सभी लोगों से दोहन कर रहे हैं उन्होंने आवेदन देकर थाना प्रभारी बरौनी रविंद्र शर्मा से गुहार लगाई है कि श्रीमान जी हम लोगों का व्रत पूर्ण पेमेंट किया जाए जिससे हमारा जीवन यापन हो सके व कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालों में कालका प्रसाद मनीष कारपेंटर चतुर सिंह राहुल राम जी आदि समस्त सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
