भोपालमध्य प्रदेश

सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करें, समयबद्धता सुनिश्चित करें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ सतत् प्रयास करें : कलेक्टर श्रीमती भिड़े 

महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करें, समयबद्धता सुनिश्चित करें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ सतत् प्रयास करें : कलेक्टर श्रीमती भिड़े

कलेक्टर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में प्रादेशिक प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

निवाड़ी जिले से हाई स्कूल परीक्षा में 2 विद्यार्थियों एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 3 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पाया उत्कृष्ट स्थान

हाई स्कूल की परीक्षा में छात्रा शिवानी कुशवाहा ने 7वाँ स्थान एवं सृष्टि प्रभाकर ने 10वाँ स्थान प्राप्त कर जिले को गौरांवित किया

हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा में छात्र आयुष चौरसिया ने 5वाँ, अभि सूत्रकार ने 8वाँ एवं अन्वेष सरसेय ने 9वाँ स्थान प्राप्त किया

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में निवाड़ी जिले में हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 2 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 3 विद्यार्थी ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पाया है।

छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने बोर्ड परीक्षाओं में जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने शैक्षणिक प्रयासों के अनुभव भी साझा किए। छात्रों के माता पिता ने अपने बच्चों की विशेष उपलब्धि पर खुशी जाहिर की एवं विशेष सम्मान पर शासन प्रशासन का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करें, समयबद्धता सुनिश्चित करें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ सतत् प्रयास करें। अतिरिक्त समय में प्रेरणादायी पुस्तकों को पढ़ें।

निवाड़ी जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 66.30 प्रतिशत रहा। निवाड़ी जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में अध्यनरत छात्रा शिवानी कुशवाहा ने 493 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया तथा सांदीपनी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पृथ्वीपुर की छात्रा सृष्टि प्रभाकर ने 490 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा में जीव विज्ञान समूह में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में अध्यनरत छात्र आयुष चौरसिया ने 5वाँ, गणित संकाय में शासकीय सांदीपनि विद्यालय असाटी के छात्र अभि सूत्रकार ने 8वाँ एवं कला संकाय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्तिभेरव के छात्र अन्वेष सरसेय ने 9वाँ स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेश श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *