धार जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा
धार से सोभाग प्रजापती की रिपोर्ट
धार जिले के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
धार जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा
जिले का एकमात्र मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन अध्ययन केंद्र अब धामनोद में प्रारंभ हो गया है। यह अध्ययन केंद्र माँ नर्मदा डिग्री कॉलेज, धामनोद (MNDC) में संचालित किया जा रहा है। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो किसी कारणवश नियमित कॉलेज नहीं जा पाते, जैसे कि नौकरी, व्यवसाय या पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण।
डिस्टेंस एजुकेशन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लचीलापन है, जिससे छात्र अपनी सुविधा और समयानुसार पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही यह पारंपरिक शिक्षा की तुलना में किफायती होता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी, और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन (एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से) की जा रही है।
इस केंद्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ साइंस और बैचलर ऑफ सोशल वर्क जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर मास्टर ऑफ आर्ट्स (इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क और लाइब्रेरी साइंस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक और कौशल आधारित डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों का संचालन अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
इस अवसर पर (MNGI)के चेयरपर्सन डॉ. मनोज नाहर ने कहा कि धामनोद जैसे शिक्षा केंद्र में विश्वविद्यालय का मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र खुलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह केंद्र ग्रामीण युवाओं को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके ही क्षेत्र में प्रदान करेगा।
वहीं निदेशक श्रीमती रीना नाहर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी बड़े शहरों के स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने करियर को नई दिशा दे सकें। यह केंद्र न केवल शिक्षा का माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा।
प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र माँ नर्मदा डिग्री कॉलेज, धामनोद से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश प्रभारी से मोबाइल नंबर 9424023172 या 9926636660 पर संपर्क किया जा सकता है।
धामनोद में स्थापित यह अध्ययन केंद्र निश्चित रूप से धार जिले के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा को आसान, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।