भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने पंचायत मड़वा राजगढ़ के पंचायत सचिव को तथाकथित रूप से रिश्वत की मांग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया — 

निवाड़ी से महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने पंचायत मड़वा राजगढ़ के पंचायत सचिव को तथाकथित रूप से रिश्वत की मांग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

निवाड़ी

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा संबंल योजना के लाभ दिलाने में तथाकथित रूप से रिश्वत की मांग करने पर पंचायत मड़वा राजगढ़ के पंचायत सचिव श्री रामकृष्ण तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.07.2025 से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत मड़वा राजगढ़ के पंचायत सचिव श्री रामकृष्ण तिवारी द्वारा श्री शक्ति रैकवार से उनके पिता के निधन पर संबंल योजना अन्तर्गत प्राप्त होने वाली सहायता राशि हेतु “सिस्टम से आने” बाबत तथाकथित रूप से रिश्वत की मांग की जाने प्रतीत होता है।

श्री रामकृष्ण तिवारी, सचिव, ग्राम पंचायत मड़वा राजगढ़ जनपद पंचायत पृथ्वीपुर का उक्त कृत्य शासकीय सेवक की गरिमा अनुरूप ना होते हुये शासन की छवि धूमिल करना है तथा म०प्र० पंचायत सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल है।

श्री रामकृष्ण तिवारी, सचिव द्वारा, शासकीय आदेशों की अवहेलना, घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एंव मनमानी का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने से म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) अंतर्गत श्री रामकृष्ण तिवारी सचिव ग्राम पंचायत मड़वा राजगढ़ जनपद पंचायत पृथ्वीपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पृथ्वीपुर नियत किया गया है। अपचारी कर्मचारी श्री रामकृष्ण तिवारी को निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *