डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र मिश्रा हुए सेवानिवृत्त श्री मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों को जिस कुशलता, संवेदनशीलता और निष्ठा से निभाया, वह अनुकरणीय है : कलेक्टर श्री जांगिड़ ।
महेश केवट निवाड़ी मध्य प्रदेश।
डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र मिश्रा हुए सेवानिवृत्त श्री मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों को जिस कुशलता, संवेदनशीलता और निष्ठा से निभाया, वह अनुकरणीय है : कलेक्टर श्री जांगिड़ ।
==========
महेश केवट
निवाड़ी मध्य प्रदेश।
— डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।
सेवानिवृत्ति समारोह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र मिश्रा पुष्पमाला पहनाकर अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में डिप्टी कलेक्टर श्री मिश्रा की कार्यनिष्ठता, मृदुभाषी, व्योहार कुशलता एवं स्वच्छ कार्यशैली पर विचार प्रकट किए।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने डिप्टी कलेक्टर श्री मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में कहा कि श्री मिश्रा जी एक समर्पित, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं। उन्होंने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों को जिस कुशलता, संवेदनशीलता और निष्ठा से निभाया, वह अनुकरणीय है।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है यह हमें मिश्रा जी से सीखना चाहिए। हाल ही में शासन द्वारा शुरू की गई ई-ऑफिस प्रक्रिया को भी उन्होंने आगे रहकर सीखा और कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में महत्वाकांक्षा रहती है लेकिन मिश्रा जी एक मात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की महत्वाकांक्षा नहीं रही। उन्होंने सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर श्री राजेंद्र मिश्रा के स्वस्थ, सुखद और सक्रिय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं आने वाले समय में प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, अपर कलेक्टर श्री एचबी शर्मा, एसडीएम श्री अनुराग निगवाल, श्री सतीश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

