भोपालमध्य प्रदेश

नपा ने शहर के तीन स्थानों से हटाया अतिक्रमण, 6 से 7 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला 

शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट

नपा ने शहर के तीन स्थानों से हटाया अतिक्रमण, 6 से 7 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला

शिवपुरी। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के आदेशानुसार एवं सीएमओ इशांक धाकड़ निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमणविरोधी शुरू किया गया है। यह अभियान फिजिकल, कोर्ट रोड, मिर्ची बाजार एवं पुराना बस स्टैंड पर चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है एवं 6 से 7 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।

नपा अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे ने बताया कि तीन दिनों से सड़क पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण हटाए गए हैं। इस दौरान नपा ने दुकानदारों से 6 से 7 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया है। यह कार्रवाई कोर्ट रोड, मिर्ची बाजार, फिजिकल रोड एवं पुराना बस स्टैंड पर की गई। जहां नगर पालिका प्रशासन के हमले ने दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया एवं मूर्ति बनाने वालों एवं सड़क पर रखे दुकानों के जाली, बोर्ड, काउंटर, भट्टी को भी हटाया गया। जिन्हें दुकानदारों ने सड़क पर रखकर अतिक्रमण कर रखा था। वहीं दुकानदारों को दुकान के आसपास गंदगी ना फैलाने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *