Uncategorized

शिवपुरी जिले की फिजीकल थाना पुलिस ने 6 मई को धारदार हथियार से की गई नितिन शर्मा की हत्या का खुलासा

राजा बाबू बाथम की रिपोर्ट

शिवपुरी जिले की फिजीकल थाना पुलिस ने 6 मई को धारदार हथियार से की गई नितिन शर्मा की हत्या का खुलासा

करते हुए मृतक की पत्नी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त एक टेंपो सहित धारदार हथियार भी बरामद किया है वहीं अभी इनके दो अन्य साथी फरार बताऐ जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है

बताया जा रहा है कि फिजीकल थाना क्षेत्र के अवध अस्पताल के पीछे रहने वाले नितिन शर्मा की पत्नी के उसी के रिश्तेदार भांजे से अवैध संबंध थे जिसका पता मृतक नितिन को चल गया था और नितिन ने पत्नी के भांजे को घर पर आने पर रोक लगा दी थी वहीं हत्यारे भांजे ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर नितिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 5 और 6 मई की दरमियांनी रात को डाँन उर्फ शिवम शर्मा दतिया से एक टोंपो मे अपने तीन अन्य साथियों के साथ मृतक नितिन शर्मा के घर पहुंचा जहां प्लानिंग के तहत नितिन शर्मा की पत्नी ने दरवाजे को lock नहीं किया था तभी हत्यारोपी शिवम और उसके साथी सीधे नितिन शर्मा के बैडरूम मे पहुंचे और नितिन की पीट पर कुल्हाड़ी से बार कर दिया और गले को एक तौलिया से दबाकर उसकी हत्या कर लाश को टेंपो मे रखकर करबला के पुल के नीचे फेंक दिया

इस दौरान मृतक की पत्नी ने ही फरियादी बनकर फिजिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी के भांजे को शक होने पर उठाया और पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर नितिन शर्मा की हत्या का खुलासा हो गया

वहीं इस मामले में अभी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं

 

शिवपुरी से राजाबाबू बाथम की रिपोर्ट

Related Articles