प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा में अंतराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारों पर जागरूकता शिविर का आयोजन
महेश चन्द्र केवट की रिपोर्ट
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा में अंतराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारों पर जागरूकता शिविर का आयोजन
वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश उमेश भगवती के मुख्य अतिथ्य में तथा न्यायिक मजिस्टेªट उपमन्यु शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्टेªट उमेश भगवती ने उक्त अवसर पर कहा कि सार्वभोमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाये जाने का उद्देश्य का एक लक्ष्य है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सभी को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। जिसके संबंध में शासन द्वारा स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संचालित की जा रही जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए। साथ ही न्यायाधीश भगवती ने नालसा नई दिल्ली द्वारा संचालित की जा रही मानसिक रूप से बीमार व मानसिक से रूप विकलांग व्यक्ति के लिए चालाई जा रही निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी तथा हर जरूरतमंद लोगो को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एव चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल झमनानी डा. सूर्याकांत पवैया, डा. गौरांगी श्रीवास्तव, विधिक सहायक आरिफ
खान, एनएमए अजय शर्मा, लेब टेक्निेशियन, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, सहित अस्पताल स्टाप व आमजन उपस्थित रहें।

