“उठो, खोजो, जूडो, ओर शुरुआत करो थीम के साथ मां नर्मदा महाविद्यालय में दीक्षा आरंभ समारोह 2025–26 उत्साहपूर्वक सम्पन्न”
मध्य प्रदेश स्टेट हेड सोभाग प्रजापति की रिपोर्ट
“उठो, खोजो, जूडो, ओर शुरुआत करो थीम के साथ मां नर्मदा महाविद्यालय में दीक्षा आरंभ समारोह 2025–26 उत्साहपूर्वक सम्पन्न”
मां नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में दिनांक *18 जुलाई 2025, शुक्रवार* को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षा आरंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम थी “उठो, खोजो, जूडो, और शुरुआत करो, जो विद्यार्थियों को एक नई यात्रा आरंभ करने, अपने भीतर की संभावनाओं को पहचानने और शिक्षा से जुड़कर भविष्य की दिशा तय करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों का पारंपरिक स्वागत *तिलक व पुष्प देकर* किया गया, जिससे उन्हें अपनत्व और गरिमामयी वातावरण का अनुभव हुआ।
*महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज नाहर* ने विद्यार्थियों को *मोबाइल के विवेकपूर्ण उपयोग* तथा *गुरु-शिष्य परंपरा* के महत्व से अवगत कराया। साथ ही सर ने उद्बोधन करते हुए कहा की प्रतिस्पर्धात्मक युग में सिर्फ अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, छात्रों के *संचार कौशल, **व्यक्तित्व विकास, **कंप्यूटर ज्ञान* और *वास्तविक उद्योग अनुभव* का भी विकास होना चाहिए। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसरों के लिए तैयार होते हैं। महाविद्यालय में शिक्षा को परंपरागत तरीकों से आगे बढ़ाते हुए आधुनिक तकनीकी संसाधनों और नवाचारों को अपनाया गया है। महाविद्यालय में इनोवेटिव लर्निंग मॉडल, प्रोजेक्ट-बेस्ड एजुकेशन, और इंटरएक्टिव सेशन्स जैसे कदम छात्रों के सोचने और सीखने की क्षमता को नई ऊँचाइयाँ देते हैं।
*निदेशिका श्रीमती रीना नाहर* ने *सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग* पर बल देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक और ज़िम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने संस्थान में प्रारंभ किए जाने वाले *छ:
क्लब्स* की जानकारी दी, जो विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज में स्थापित MNDC इनक्यूबेशन सेंटर के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया की MNDC इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से छात्रों को न केवल प्रशिक्षित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें देशभर की नामी कंपनियों में नौकरी के सुनहरे अवसर भी मिल रहे हैं। अब तक 500+ से अधिक छात्र विभिन्न कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस हो चुके हैं।
*प्राचार्या डॉ. प्रिया त्रिवेदी* ने संस्था के मूल उद्देश्य *“विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास”* पर प्रकाश डाला और आगामी गतिविधि *”एक पेड़ माँ के नाम”* की प्रेरणादायक जानकारी साझा की। प्राचार्य महोदय द्वारा बताया गया की महाविद्यालय में हमेशा नये-नये शैक्षिक और तकनीकी नवाचारों को अपनाया है। यहाँ के पाठ्यक्रमों में उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिनकी वर्तमान समय में सबसे अधिक आवश्यकता है। कॉलेज में डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन संसाधन और विभिन्न शैक्षिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है ताकि छात्रों को समकालीन शिक्षा के सभी पहलुओं का अनुभव हो सके “हमारा लक्ष्य शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उसे व्यवहारिक अनुभव और रोजगार की दिशा में उपयोगी बनाना है। हम हर छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गाया l
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के उपप्राचार्य राघवेंद्र पाटीदार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
