मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुपम खेर द्वारा अपनी वेब सीरीज की शूटिंग की गई

अपनी नई वेबसीरिज ‘मोह-माया’ की शूटिंग के लिए हमारी विधानसभा भोजपुर में आये वरिष्ठ चरित्र अभिनेता श्री अनुपम खैर जी से आज भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री श्रीमान सुरेन्द्र पटवा जी ने ग्राम इमलिया गोंडी पहुँचकर सौजन्य भेंट की। उनकी राष्ट्रवादी सोच और अनुभव हमें लगातार राष्ट्र के लिए कार्य करने की नवीन ऊर्जा देती है। क्षेत्र के विकास को देखकर अनुपम जी ने प्रंशसा की एवं नवीन सुझाव भी दिए अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत इमलिया गोंडी में 216 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं जिसका लोगों को लाभ मिल रहा हैं ।

 

श्री खैर जी के मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्वर्गीय श्री सुन्दरलाल पटवा जी के साथ अच्छे सम्बन्ध रहे है, उनके साथ के कई संस्मरण को अनुपम खैर जी ने याद किया।

Related Articles