Uncategorizedमध्य प्रदेश

युवा वकील की सड़क हादसे में हुई मौत का मामला

युवा वकील की सड़क हादसे में हुई मौत का मामला..

उज्जैन में अभिभाषक धरने पर बैठे तो ज्ञापन लेने पहुंचे अपर आयुक्त

अध्यक्ष बोले ….न्याय मांग रहे है,हल्के में न ले

?शहर के अभिभाषकों ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कार्यालय का घेराव किया। वजह थी तीन दिन पहले सिवरेज लाइन डालने में टाटा प्रोजेक्ट व नगर निगम की लापरवाही से युवा वकील की मौत !!

?घटना से आक्रोशित अभिभाषकों ने नारेबाजी करते हुए मंगलवार दोपहर स्मार्ट सिटीकार्यालय का घेराव कर दिया।!

?सूचना के बावजूद ज्ञापन लेने नगर निगम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर माहौल गरमाने लगा,मौके पर मौजूद सीएसपी हेमलता अग्रवाल, टीआई दिनेश प्रजापति,रविंद्र यादव,पृथ्वीसिंह खलाटे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया,तो वकीलों की टीआई प्रजापति से खासी बहस हो गई।!

?सूचना के बाद भी जब निगम के अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो वकील पर बैठ गये,खबर मिलते ही कुछ ही देर में नगर निगम अपरआयुक्त मनोज पाठक के पहुंचने पर वकील उन्हें ज्ञापन सौंपने के बाद रवाना हुए।!

Related Articles